पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिराविहार कालोनी में एक मकान का िनर्माण किया जा रहा है। मकान के नीचे पार्किंग के लिए काफी गहराई तक जमीन की खुदाई की गई है। निर्माण स्थल के पीछे स्थित एक मकान की दीवार बुधवार को अचानक ढह गई है। अच्छी बात यह रही है वहां निर्माण कार्य बंद था। अन्यथा काम के दौरान वहां मौजूद मजदूर प्रभावित होते। दीवार गिरने से आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और निर्माण कार्य पर सवाल उठाने लगे।

इंिदरा विहार कालोनी स्थित गोपाल भाई पटेल रानुलाल जैन के मकान के बीच रिक्त जमीन पर भवन बनाने जमीन को काफी गहराई तक खोद दिया गया है। िनर्माण स्थल के तीनों तरफ मकान बने हुए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से खोदी गई जमीन के अलग बगल के मकानों के दीवारों पर असर पड़ रहा है। जिसके कारण बुधवार को दर्शन दुआ के मकान का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जमीन के लेबल से नीचे की ओर चल रहे िनर्माण के कारण अगल बगल के मकानों की नींव कमजोर होने की आशंका मकान मालिक जता रहे हैं। सौभाग्य से बुधवार को काम बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलने पर महापौर जोगेश लांबा सुबह मौके पर पहुंचे और बगैर स्वीकृति के निर्माण कराए जाने की जानकारी होने पर उन्होंने निर्माण कार्य कराने वाले स्वामी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। किसकी अनुमति पर कार्य कराया जा रहा है इसकी जानकारी उन्हें दें।

दर्शन दुआ

रवि पटेल

रानुलाल जैन

नियम विरुद्ध काम करने के कारण हादसा हुआ

निर्माणस्थल के दायें रवि पटेल का मकान है। उन्होंने कहा कि 4500 फीट जगह में बेसमेंट पार्किंग बनाना गलत है। जिसे डॉ.गौतम बनाकर नियम तोड़ रहे हैं। जिसके कारण ही यह हादसा हुआ है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी शिकायत कलेक्टर से की जाएगी। दर्शन दुआ जिनके मकान की दीवार गिरी है उन्होंने कहा कि 3 फीट की जगह 12 फीट गड्‌ढा खोदने से पीछे मेरे मकान की बाउंड्री धसक गई है। जबकि मकान मालिक को 2 मीटर छोड़कर काम करने कहा गया था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पास में रहने वाले रानुलाल जैन ने कहा कि डेढ़ माह से खुदाई का काम किया जा रहा है। डॉ.गौतम निगम से अनुमति लिए बगैर काम करा रहे हैं इससे उनके घर की दीवार के भी धसकने की संभावना बढ़ गई है। इसे बंद कराना चाहिए।

वह स्थल जिसकी खुदाई के कारण दीवार गिर गई।