इंदौर में हुआ अभाविप का कार्य वर्ग
कोरबा | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की जन जाति छात्र कार्य वर्ग इंदौर में आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत से 32 छात्र कार्यकर्ता शामिल हुए। ये छात्र प्रदेश सह मंत्री भूपेन्द्र नाग, प्रदेश जनजाति छात्र प्रमुख अरविंद भगत प्रदेश सह जनजाति छात्र प्रमुख बारेलाल के नेतृत्व में शामिल होने गए थे। वर्ग में छात्रों की समस्याओं, जन जातिय छात्रों के नेतृत्व विकास पर कार्यशाला, छात्रों के बीत अपने काम की गति बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई। आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। जिले से 5 जनजातीय वर्ग के कार्यकर्ता भाग लिए, जिसमें परमेश्वर सिंह राठिया, दिनेश मन्नेवार, अजय कंवर शामिल हैं।