कपड़ा दुकान में सेंध मारकर चोरी
कोरबा | गेवराबस्ती के एक कपड़ा दुकान में चोरों ने सेंध मारकर लगभग 1 लाख की चोरी कर ली। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती निवासी विष्णु जायसवाल कपड़ा व्यवसायी है। वह गेवरा बस्ती में लक्ष्मीपति गारमेंट्स नामक दुकान का संचालन करता है। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानीरात चोरों ने उक्त दुकान में सेंधमारा। जहां से अंदर पहुंचकर कपड़े नगदी समेत लगभग 1 लाख की चोरी कर ली। सुबह व्यवसायी को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले में चोरी का अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। व्यवसायी ने बताया कि उसके दुकान में चोरी की घटना तीसरी बार है। दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है लेकिन रात में दुकान बंद करते समय उसे ऑफ कर दिया जाता है।