पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम वार्डों के आरक्षण से बदल गया समीकरण

नगर निगम वार्डों के आरक्षण से बदल गया समीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय निकाय चुनाव के लिए शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले की उपस्थिति में की गई। नगर निगम के 67 वार्डाें में कई दिग्गज पार्षदों के क्षेत्र महिला या अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं। दूसरी ओर कई पुराने पार्षदों को इस बार चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही नगर पालिका दीपका, कटघोरा, नगर पंचायत छुरी पाली के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष सभाकक्ष कार्रवाई शुरू होने के एक घंटे पहले से ही खचाखच भर गई थी। बाहर हाल में भी विशालकाय स्क्रीन लगाया गया था। निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी में कार्रवाई शुरू हुई। सबसे पहले नगर पालिक निगम की लॉटरी निकाली गई। कांग्रेस भाजपा से महापौर के लिए दावेदारी करने वाली महिला नेत्रियों ने ज्यादातर लॉटरी निकालने में रूचि दिखाई। पार्षद भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। एक-एक वार्ड की लॉटरी पर सबकी नजर टिकी हुई थी। निगम का आरक्षण होते ही आधी भीड़ छंट गई। इसके बाद तो नगर पालिका नगर पंचायत से आए जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी ही रह गए थे। दीपका के बाद कटघोरा, छुरीकला और सबसे आखिर में नगर पंचायत पाली की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान किसी तरह का व्यवधान या विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी विरेन्द्र बहादुर पांचभाई और निगम आयुक्त आलोक चंद्रवंशी ने आरक्षण की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान निगम के मुख्य लेखाधिकारी पीआर मिश्रा, प्रभारी उपायुक्त सुमन खरे, जेएस करपे समेत सभी निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।

नगर निगम के 67, नपा दीपका के 21, नपा कटघोरा के 15, नपं छुरी पाली के 15-15 वार्डों की निकाली गई लॉटरी

आरक्षण के लिए लॉटरी निकालती पार्षद।

नेताओं ने दिखाई रुचि

इसकार्रवाई के दौरान विधायक लखनलाल देवांगन घंटे भर तक अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, ग्रामीण अध्यक्ष हरीश परसाई, ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, सभापति संतोष राठौर, अर्चना उपाध्याय, मुकेश राठौर, महेन्द्र सिंह चौहान, सुधीर शर्मा, रूकमणी नायर, ज्योति वर्मा, मीना लहरे, डॉ. हरिकांति दुबे, जगदीश श्रीवास, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल समेत सभी निकायों के पार्षद भी उपस्थित रहे। लेकिन इस दौरान महापौर