पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीईओ को हटाने सीएम से मिले जिला पंचायत सदस्य

सीईओ को हटाने सीएम से मिले जिला पंचायत सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पंचायत सदस्यों ने रायपुर में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से मुलाकात कर सीईओ आरपी गुप्ता को हटाने की मांग की। सदस्यों ने साफ कह दिया है कि जब तक सीईओ को हटाया नहीं जाता किसी तरह की बैठक में शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष शकुंतला देवी कंवर, उपाध्यक्ष सुनीता राजवाड़े, सभापित मदन राठौर, सदस्य डा. पवन सिंह, संदीप कंवर, दूजकुंवर मरकाम,खेल बाई पाटले समेत अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सीईओ की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सदस्यों ने कहा कि कई प्रस्ताव जिला पंचायत में लंबित हैं। इससे गांवों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से सभी सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसके पहले भी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य मदन राठौर ने बताया कि सदस्य अभी भी अपनी मांगों पर अडिग हैं। जब तक सीईओ को हटाया नहीं जाता तब तक विरोध जारी रहेगा।

सदस्यों के प्रस्ताव पर कार्यों की मंजूरी

जिलापंचायत सीईओ ने आिखरकार सदस्यों के प्रस्ताव पर 13वें वित्त आयोग से 11 निर्माण कार्याें के लिए 19.80 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी दी है। लेखा अिधकारी ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला पंचायत सदस्य रीना जायसवाल, मदन राठौर, रामायण देवी, दूज कुंवर मरकाम, डा. पवन कुमार सिंह के प्रस्ताव ग्राम पंचायतों में कार्य करने राशि की मंजूरी दी गई है। साथ ही आरईएस के ईई को तीन दिवस के भीतर स्टीमेंट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।