पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले आरोपी अभी भी फरार

धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले आरोपी अभी भी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | करतलाथाना क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र श्यांग में 3 हजार क्विंटल खराब धान समर्थन मूल्य पर खरीदकर 10 लाख रुपए दुरूपयोग करने के आराेपी लेम्पस प्रबंधक लक्ष्मीप्रसाद पांडेय खरीदी प्रभारी नरेन्द्र कश्यप समेत अन्य आरापियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले मंे डेढ़ साल से जांच कर रही है।

धान खरीदी श्यांग में कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व मंे सहायक खाद्य अिधकारी के साथ टीम ने जांच की थी। जिसमें नियमों का पालन करते हुए व्यापारियों से धान खरीदी करना पाया गया था। 10 जनवरी 2013 को जिला विपणन अधिकारी ने करतला थाने में िरर्पोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि खरीदी प्रभारी नरेन्द्र कश्यप प्रभारी लेम्प्स प्रबंधक श्यांग बरपाली लक्ष्मी प्रसाद पांडेय ने व्यापारियों ने धान खरीदा था। इससे 10 लाख रुपए का दुरुपयोग किया गया है। व्यापारियों ने किसानों की ऋण पुस्तिका लेकर धान की बिक्री की थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के िखलाफ धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस अभी तक विवेचना ही कर रही है।

जबकि अपराध दर्ज हुए डेढ़ साल गुजर गए हैं। आरोपी अभी भी खुलेआम घुम रहे हैं। धान खरीदी करने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस जांच की गति यही रही तो आरोपी पुन: अपने कार्याें को अंजाम देते रहेंगे।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी गिरफ्तारी

^विपणन विभाग ने जो दस्तावेज तथ्य उपलब्ध कराया है। उसी के आधार पर विवेचना चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सोनलग्वाला, थानाप्रभारी करतला