पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहरी भर्ती के खिलाफ सीटू ने किया बालको में प्रदर्शन

बाहरी भर्ती के खिलाफ सीटू ने किया बालको में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | बालकोसंयंत्र में कार्यरत ठेका कंपनी में बाहरी कर्मचारियों के खिलाफ सीटू ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया। प्लांट के भीतर घुसने की तैयारी भी कर ली थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण प्लांट के भीतर घमासान की स्थिति निर्मित होने से बच गई। तहसीलदार ने बाहरी कर्मचारियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी है।

भारत एल्यूमिनियम एम्पलाइज यूनियन सीटू पिछले एक पखवाड़े से चरणबद्ध आंदोलन कर रही है। महासचिव एसएन बनर्जी के मुताबिक प्रबंधन की शह पर ठेका कंपनी दूसरे राज्य से कर्मचारी लाकर नियोजित कर रहे हंै। लंबे समय से काम करने वाले ठेका कर्मियों की छंटनी की जा रही है। इसका विरोध किया जा रहा है। प्रबंधन ठेका कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर िशकायत तक सुनने को तैयार नहीं है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पूर्व ठेका कर्मी बेरोजगार एल्यूमिना गेट में जुटे थे, ताकि संयंत्र के भीतर प्रवेश कर बाहरी कर्मचारियों की जानकारी जुटा सकंे। लेकिन सीएसपी कीर्तन राठौर टीआई विवेक शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित तहसीलदार केएस मरकाम को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और प्रबंधन के साथ वार्ता आयोजित की।

उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रबंधन बाहरी ठेका कर्मियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराए। प्रबंधन ने समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने का आश्वासन दिया है। चर्चा में बालको की ओर से आईआर हेड एचके भाटिया, एके पाण्डेय डॉ. रेखा सिंह उपस्थित थी। प्रशासन की ओर से तहसीलदार मरकाम, सीएसपी राठौर, टीआई शर्मा और सीटू से बनर्जी, बीआर प्रधान, जयशंकर, रमेश जाटवर, सुखेन्दु घोष, आरएल खन्ना, पीके शर्मा उपस्थित थे। एस कुलदीप प्रशांत झा भी समर्थन देने के लिए समर्थकों के साथ उपस्थित थे।

बालको संयंत्र गेट के सामने प्रदर्शन करते सीटू के कार्यकर्ता।