पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वमंगला नगर में तीन दिन से लाइट गुल, दफ्तर का घेराव

सर्वमंगला नगर में तीन दिन से लाइट गुल, दफ्तर का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वमंगलानगर में ट्रांसफार्मर खराब होने सेे पिछले तीन दिनोें से लाइट नहीं है। यहां के लोग अंधेरे में रात गुजारने मजबूर है। िशकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। जिसे लेकर यहां के लोग काफी आक्रोिशत हंै। सोमवार को यहां के लोगों ने दर्री बिजली दफ्तर का घेराव किया।

सर्वमंगला नगर में बिजली समस्या को लेकर सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में यहां के लोग स्थानीय बिजली दफ्तर में पहुंचे और समस्या को लेकर जमकर अपना आक्रोश जाहिर किया। लोगों ने बताया कि कई दिनों से सर्वमंगला नगर में लगा बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। िशकायत के बाद भी विभाग ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहा है। जिसके कारण पिछले तीन दिनों से यहां के लोगों को रात अंधेरे में गुजारना पड़ रहा है, यही नहीं बिजली नहीं होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही है। जिसके चलते परेशानी और भी बढ़ गई है। लोगों की समस्या को लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अिधकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही समस्या का निराकरण हो जाएगा। बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सुधारने की मांग की है।