अवकाश में राहत देने बैंक प्रबंधन तैयार
त्यौहारीसीजन के कारण जिले के शासकीय निजी बैंकों में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 4 दिन अवकाश रहेगा। अवकाश अल्टरनेट होने से लोगों को राहत मिलेगी। महीने की आखिरी तारीख को बैंकों में क्लोजिंग डे के नाम पर लेन देन नहीं होता था, लेकिन सितंबर की 30 तारीख को बैंकों ने इसमें भी खातेदारों को राहत दी। अवकाश के कारण कार्डधारकों को परेशानी हो इसके लिए भी सभी बैंकों ने अपने एटीएम फुल रखने तैयार हैं।
जिले के सभी निजी सरकारी बैंक 30 सितंबर को क्लोजिंग डे से बैंकों को मुक्त रखा है। जिसके कारण 30 सितंबर 1 अक्टूबर को बैंकों में लेेन देन सहित संबंधित कामकाज सामान्य िदनों की तरह ही होंगे। लेकिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती 3 अक्टूबर को दशहरा का अवकाश रहेगा। दो िदन के अवकाश के बाद 4 अक्टूबर को बैंकों में कामकाज होगा। लेकिन 5 अक्टूबर को रविवार 6 अक्टूबर सोमवार को बकरीद होने के कारण बैंकों में भी अवकाश रहेगा।
भ्रमितहों खातेदार : पूर्वमें कहा जा रहा था कि 30 सितंबर 1 अक्टूबर को हाफ इयरली क्लोिजंग के चलतेे बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे। लेकिन बैंकों ने स्पष्ट कर दिया है कि इन दोनों दिनों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, इसलिए खातेदारों को बैंकिंग सुिवधा के नाम पर उक्त तिथि में भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। टीपीनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक आलोक बनर्जी ने बताया कि पहले बैंकों में इन दोनों में बैंक में इंटरनल वर्क होता था और ग्राहकों के लिए बैंक बंद रहा करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह सुविधा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में की गई है। जबकि प.बंगाल साउथ में यह रियायत नहीं दी गई है।
एटीएम करेंगे जरूरत पूरा
भारतीयस्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जॉर्ज मैथ्यू ने जानकारी दी है कि त्यौहार को देखते हुए एसबीआई के जिले में स्थापित 117 एटीएम खातेदारों की जरूरत पूरा करने तैयार रहेंगे। इसके लिए सभी संबंधित बैंकों के प्रमुखों को तैयार रहने कहा गया है। एक एटीएम की क्षमता अधिकतम 75 लाख की है। जिससे अवकाश से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लगातार दो दिन अवकाश के बीच तीसरे दिन बैंक खुलने पर पुन: एटीएम में पर्याप्त राशि लोड कर दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को अवकाश के दिन भी राहत मिलेगी।