सर्पदंश से युवक की मौत
कोरबा | दीपकाथाना अंतर्गत ग्राम रेंगना के बस्तीपारा निवासी इंद्रपाल सिंह गोड़ (32) पिता क्षत्रपाल रात में जमीन में सोया था। रात में उसे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल दाखिल कराया। जहां तड़के उसकी मौत हाे गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। एक दिन पहले ही सर्प काटने से दो लोगों की मौत हो गई थी।