सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
कोरबा | तानाखारक्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। पुिलस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुिलस के अनुसार कटघोरा के कापू बहरा निवासी अजय कुमार (25) पिता मंत्री सिंह गोड़ 8 दिसंबर को अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से घायल हो गया था। अस्पताल से परिजन उसे घर ले आए थे। इस दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। पुिलस ने मामले में सूचना मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।