- Hindi News
- हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीण कर रहे हैं रतजगा
हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीण कर रहे हैं रतजगा
हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीण कर रहे हैं रतजगा
कोरबा | वनपरिक्षेत्र करतला कुदमुरा में हाथियों का उत्पात जारी है। ग्रामीण रतजगा करने मजबूर हैं। वन विभाग का अमला भी अब शांत पड़ गया है। अिधकारियों का कहना है कि हाथी जंगल में रहे, इसका प्रयास किया जा रहा है। अभी भी गांवों में धान कटाई जारी है। डर के कारण ग्रामीण खेत नहीं जा पा रहे हैं। एक हाथी के बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण दहशत में है। उनका कहना है कि इस घटना से हाथियों का आक्रोश बढ़ सकता है। वे आक्रामक भी हो सकते हैं। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को हाथी उत्पात से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। हुल्ला पार्टी का फंडा भी अब कोई काम का नहीं रह गया है। यह अधिकारियों के लिए कमाई का जरिया साबित हो रहा है। हाथी उल्टे आक्रामक होते जा रहे हैं। अब वाहनों को भी पलटा देते है। एक ट्रैक्टर ट्राली को हाथी क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। वन विभाग अभी भी क्षति का आंकलन नहीं कर सका है।