पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडी ने किया डीएसपीएम प्लंाट का निरीक्षण

एमडी ने किया डीएसपीएम प्लंाट का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यपावर जनरेशन कंपनी के एमडी एसबी अग्रवाल ने गुरुवार काे डीएसपीएम प्लंाट का निरीक्षण कर यहां कार्य िस्थतियों का जायजा लिया। अिधकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ राज्य पावर जनेरशन कंपनी के एमडी अग्रवाल गुरुवार को कोरबा पहुंचने के बाद डीएसपीएम प्लांट पहुंचे, जहां उन्होंने घंटों तक अिधकारियों की बैठक लेकर प्लांट में जारी कार्य िस्थति का जायजा लिया और प्लांट में बिजली उत्पादन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इस प्लांट में 250 मेगावाट की दूसरी यूनिट का रखरखाव जारी है। जिसके कारण इससे उत्पादन नहीं हो रहा है। इस इकाई के बंद रहने के कारण फिलहाल प्रदेश में 250 मेगावाट यूनिट का उत्पादन क्षति हो रही है। यूनिट से जल्द उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इसे लेकर अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं। दूसरी ओर ठंड में भी बिजली की मांग का दबाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए उत्पादन जारी रखने की कोशिश हो रही है। डीएसपीएम प्लांट में 250-250 मेगावाट की दो इकाई है। लेकिन एक यूनिट से ही 235 मेगावाट की लोड तक उत्पादन हो रहा है। ठंड के बावजूद गुरुवार को प्रदेश में बिजली की मांग का दबाव देखने को मिला।

प्रदेश में बिजली की मांग 2900 मेगावाट तक रही। वहीं 100 मेगावापट तक बिजली की कम उपलब्धता बनी हुई थी। एचटीपीपी प्लांट से 1250 मेगावाट की लोड पर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। पूर्व प्लांट से 300 मेगावाट पर बिजली उत्पादन हो रहा है। बांगो हाइडल प्लंाट से भी उत्पादन किया जा रहा है। डीएसपीएम प्लंाट के निरीक्षण के बाद एमडी दूसरे प्लंाटों का निरीक्षण कर सकते हैं। इसकी तैयारी में अधिकारी जुटे रहे।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह।