टिकट घोषणा के पहले ही भाजपा में बगावत
सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणी, डैमेज कंट्रोल में जुटे जिला पदाधिकारी
भाजपामें टिकट की घोषणा के पहले ही बगावत शुरू हो गई है। नगर निगम के कई वार्डों में दावेदारों ने संभावित प्रत्याशियों के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। गुरुवार को दर्री भाजपा महिला मोर्चा मंडल की पदाधिकारियों समेत एमआईसी मेम्बर पार्षद राधा महंत ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसे अभी तक स्वीकार नहीं करते हुए जिला पदाधिकारी इस्तीफा देने से ही इनकार कर रहे हैं।
भाजपा जिला चयन समिति की बैठक मंगलवार को हुई थी। जिसमें पार्षद पद के दावेदारों का पेनल बनाकर संभागीय चयन समिति को सौंपा गया था। संभागीय समिति की बैठक के बाद संभावित सूची की जानकारी दावेदारों तक पहुंच गई है। इसके बाद से वार्डों में बगावत शुरू हो गया। बुधवार की शाम दिनभर वार्डों में गहमा गहमी बनी रही। दर्री महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष चन्द्रिका मरकाम, महामंत्री हेमा पांडेय, जिला मंत्री शर्मिला साव, मंडल उपाध्यक्ष राधा मानिकपुरी, मंडल मंत्री कालिन्द्री राजवाड़े, नर्मदा भास्कर के साथ पार्षद राधा महंत ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। राधा महंत लगातार दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुई थी। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि वार्ड 43 से पार्षद राधा महंत का नाम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन राज्य कमेटी को संदीप अग्रवाल का नाम भेजा गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 52 से कालिंदी राजवाड़े के स्थान पर नारायण ठाकुर की प|ी उर्मिला ठाकुर का नाम प्रस्तावित किया गया है। वार्ड क्रमांक 53 से राधा मानिकपुरी के नाम को दरकिनार कर रुमगरा वार्ड की निवासी कृष्णा यादव का नाम प्रस्तावित किया गया है।
रामपुर सीएसईबी कालोनी में भी विराेध
निगमके वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती से बलराम विश्वकर्मा का नाम फायनल होने की जानकारी मिलने के बाद यहां भी दावेदारों ने विरोध शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस क्षेत्र से पालू राम साहू को टिकट दिया जाना चाहिए। वर्तमान में बलराम विश्वकर्मा पार्षद हैं। परिसीमन के बाद वे दूसरे वार्ड के मतदाता हो गए हैं। यहां के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है। मांग करने वालों में पूर्व पार्षद मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह गोंड़, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, पूर्