पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा | नगरीयनिकाय चुनाव अन्तर्गत मतदान कार्य में संलग्न पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन कार्य का प्रशिक्षण विघुत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों को मतदान कार्य का गहन एवं सूक्ष्म प्रशिक्षण मास्टर टेनर्स ने दिया। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी के कर्तव्यों तथा उनके त्रुटिरहित संपादन, मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात संपादित की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं तथा संपन्न किए जाने वाले कार्यों की सूक्ष्म तथा गहन जानकारी कर्मियों को प्रदान की गई। इस मतदान सामग्री में क्या-क्या सामग्री उन्हें प्रदान की जाएगी, उनका उपयोग कैसे किया जाएगा, मतदान के पश्चात मतदान सामग्री जमा करते समय उन्हें क्या-क्या सामग्री तथा प्रपत्र आदि जमा करने हैं।

आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान कर्मियों को दी गई।