पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकजुटता से ही समाज का विकास : देवांगन

एकजुटता से ही समाज का विकास : देवांगन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजका विकास एकजुटता से ही संभव है। समाज के लाेगों को संगठित रहकर समाज उत्थान विकास के लिए कार्य करना चाहिए। समाज के बच्चे काफी प्रतिभाशाली हैं।

यह बात विधायक लखनलाल देवांगन ने दुर्गा मंदिर स्थल छठ तालाब कुसमुंडा परिसर में सूत सारथी समाज विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित ब्रम्हर्षि सूत जयंती समारोह में कही। विधायक ने समाज के सामुदायिक भवन के लिए विधायक मद से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। समाज के जिलाध्यक्ष दिलहरण राठौर ने समाज की गतिविधियों वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। इसके बाद 70 प्रतिशत से अिधक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बच्चों काे पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति से पुरस्कृत कवि गेंदराम सागर का भी सम्मान किया गया। व्याख्याता ईश्वर सारथी की रचित पुस्तक का विमोचन किया। सभी ने ब्रम्हषि सूत महाराज के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डी लाल, लक्ष्मीनारायण सारथी, प्रेमलाल, सुखदेव, तुलाराम, भरतलाल, उत्तम कुमार, सीएल सारथी, मोहनलाल, रवि शंकर, दीन बंधु, जगत राम, संतराम, जयकुमार, बालाराम, जगमोहन, रामकिशुन, बिरझाराम, लच्छीराम, चैतराम, छेदूराम, रचना बाई, श्यामलाल, होरीलाल, माखन, राजेन्द्र प्रसाद, पप्पी सारथी, शंकरलाल, मोंटी, सुमित्रा, एलआर सारथी, आरआर सारथी उपस्थित थे।

विधायक लखनलाल देवांगन का स्वागत करते हुए, कार्यक्रम में उपस्थित समाज की महिलाएं।