आंखों की सुरक्षा के लिए बरतें एहतियात
बच्चोंके बीच कम्प्यूटर मोबाइल का इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम नामक रोग बढ़ रहा है। आखं की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतना चाहिए। कम्प्यूटर के इस्तेमाल के बाद नियमित अंतराल में रेस्ट लेना जरूरी है।
यह बात नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एचआर प्रसाद ने एलकॉन कंपनी के सहयोग से डीडीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित सेमीनार में कही। उन्होंने बच्चों को आंख की जांच करने के बाद कहा कि अांखें शरीर का सबसे अमूल्य अंग होता है। इसकी मदद से हम सारी दुनिया देख पाते हैं। युवाओं को कई घंटों तक कम्प्यूटर में काम करना पड़ता है। जिसके कारण आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा धूल, मिट्टी गंदगी से आंखों का बचाव करने पर भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही है। युवाओं की तुलना में छोटे बच्चों में कंजेक्टेवाइटिस जैसे आंखों की समस्या होने लगती है। डा. प्रसाद ने कहा कि काम के बीच में ब्रेक लेना चाहिए। कम्प्यूटर स्क्रीन को आंखों की सीध पर रखना चाहिए। काम करते समय चकाचौंध वाली की रोशनी से बचना चाहिए। तनाव को कम करने के लिए कोई हरी चीज या पेड़ पौधों को देखें। इससे आखों का तनाव कम होना चाहिए।
अपनी आखों को समय पर झपकाते रहें। कम्प्यूटर पर काम करते समय एंटीलेयर ग्लास का प्रयोग करना चाहिए। समापन समारोह में एडिशनल कलेक्टर हीना नेताम एसडीएम विरेन्द्र पाटले उपस्थित थे। विद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य संजय गुप्ता, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खेत्रपाल, सीसीए प्रभारी किरण तिवारी समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
नेत्र परीक्षण करते डॉक्टर प्रसाद।