पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्पादन कंपनी में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 से

उत्पादन कंपनी में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | छत्तीसगढ़विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित पूर्व में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस सप्ताह का आयोजन 14 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। 14 दिसंबर को सीनियर क्लब एवं जूनियर क्लब में गृहणियों बच्चों के लिए निबंध नारा एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित है। प्रतियोगिता शाम 4 बजे से शुरू होगा। निबंध का विषय बिन पानी सब सून है। 15 दिसंबर की शाम 4 बजे प्लंाट के कंेटीन प्रांगण में ऊर्जा संरक्षण संदेश का वाचन किया जाएगा। 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे विद्युत गृह विद्यालय में ऊर्जा संरक्षण रैली निकाली जाएगी। रैली पूरे कालोनी में भ्रमण करेगी। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भी निबंध प्रतियाेगिता आयोजित है। 17 दिसंबर को शाम 3.30 बजे प्रशिक्षण सभागार में कर्मचारियों के लिए ऊर्जा संरक्षण को लेकर निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निबंध का विषय बिन ऊर्जा सब सून है। 19 नवंबर को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता क्वीज पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया है। मुख्य अभियंता एसके बंजारा एवं आयोजन प्रमुख डॉ जीपी दुबे ने कार्यक्रम मे अिधक से अिधक भागीदारी की अपील की है।