- Hindi News
- संयुक्त मोर्चा की 51 वार्डों में बनी सहमति
संयुक्त मोर्चा की 51 वार्डों में बनी सहमति
कोरबा | संयुक्तमोर्चा ने नगर निगम के 67 में से 51 वार्डों में प्रत्याशी उतारने सहमति बना ली है। महापौर शेष बचे वार्डों पर अंतिम निर्णय 14 दिसंबर को लेगी। गुरुवार को एटक कार्यालय में अायोजित बैठक में भाकपा, आरपीआई, जदयू, समाजवादी पार्टी, छत्तीसगढ़िया पार्टी छत्तीसगढ़िया जनचेतना पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। मोर्चा के संयोजक चन्द्रभूषण महतो ने बताया कि 14 दिसंबर को पुन: बैठक हाेगी। इस मौके पर श्याम बिहारी बनाफर, आरपी खांडे, गोपाल ऋषिकर भारती, जयदेव चन्द्रा, मनहरण यादव, संजय पांडेय, विमला उपस्थित थे।