पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मत्स्य बीज संग्रहण देखा छात्र छात्राओं ने

मत्स्य बीज संग्रहण देखा छात्र-छात्राओं ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | पीजीकालेज के प्राणी शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने जांजगीर-चांपा जिले के मत्स्य बीज संग्रहण केन्द्र पहुंचकर प्रक्रियाओं की जानकारी ली। वे शैक्षणिक भ्रमण पर यहां आए थे। केन्द्र प्रभारी केके बघेल ने संग्रहण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई। इसके बाद वे कोटमीसोनार स्थित क्रोक्रोडायल पार्क भी भ्रमण पर पहुंचे। यहां क्रोक्रोडायल संबंधित जानकारी वन मंडलाधिकारी से प्राप्त किया। चांपा कालेज के प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एके केशरवानी का विशेष योगदान रहा। यह भ्रमण दल सहायक प्राध्यापक संगीता राठौर, दिव्या पाण्डेय, पुष्पलता के नेतृत्व में गया था। इस दल में परिषद की अध्यक्ष ऋतु बर्मन, घनश्याम कर्ष, अाशा कश्यप अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्राध्यापक डॉ. चंदना बोस डॉ. सोनिता सत्संगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।