पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडपंप की जमीन धसकी, हादसे की संभावना

हैंडपंप की जमीन धसकी, हादसे की संभावना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पथर्रीपारामें रामपुर भट्‌टी के सामने स्थित हैंडपंप की जमीन धसक गई। जिससे हैंडपंप भी नीचे चला गया। करीब 50 फीट तक गड्‌ढा हो जाने की वजह से मौके पर हादसे की संभावना बन गई है।

शहर के पथर्रीपारा में रामपुर शराब भट्‌टी के सामने लोगों की सुविधा के लिए निगम की ओर से हैंडपंप लगाया गया है। हैंडपंप का उपयोग स्थानीय लोगों के साथ राहगीर भी करते हंै। लेकिन कुछ दिनों पूर्व हैंडपंप के लिए बनाया गया चबूतरे के नीचे की जमीन धसक गई। इससे हैंडपंप स्टैंड समेत नीचे चला गया है, वही 50 फीट गहराई तक गड्‌ढा बन गया है। इस कारण एक ओर जहां लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है तो दूसरी ओर हैंडपंप वाले स्थान पर गहरा गड्‌ढा होने से हादसों की संभावना बन गई है। पथर्रीपारा निवासी अस्पताल कर्मी चैनेन्या ने बताया कि हैंडपंप के धंसने और गहरा गड्‌ढा बन जाने की शिकायत निगम में की गई थी। जहां से कर्मचारी आए थे, लेकिन मलबा डलने के बाद ही सुधार करने की बात कहकर वह चले गए। गड्‌ढा जस का तस है इससे कभी भी खेलते हुए कोई बच्चा गड्‌ढे में गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

जमीन के नीचे धंसा हैण्डपंप।