पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षित वार्ड के प्रत्यािशयों पर नजर, प्रमाण पत्र की होगी जांच

आरक्षित वार्ड के प्रत्यािशयों पर नजर, प्रमाण पत्र की होगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | भाजपाकांग्रेस समेत दूसरे अन्य दल और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले आरक्षित वर्ग के प्रत्यािशयों पर सबकी नजर टिकी हुई है। राज्य शासन ने आरक्षण का लाभ किसे मिलेगा? और कौन इस वर्ग का माना जाएगा? इसके लिए स्पष्ट निर्देश पहले ही जारी कर दिया है। ऐसी स्थिति में पार्टी का बी फार्म प्राप्त करने वाले ऐसे प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हुआ तो दूसरा प्रत्याशी तय करने के लिए समय तक नहीं मिल पाएगा।

यह नियम छत्तीसगढ़ राज्य बनने से पहले मध्यप्रदेश में भी लागू रहा है। उसी नियम को छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद इस राज्य में भी शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 जुलाई 2003 को जारी किया। सभी राजस्व मंडल अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ को जारी इस आदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए कंडिका 6 13 का स्पष्ट उल्लेख करते हुए इसका हर संभव पालन करने का आदेश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि कलेक्टर स्वयं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार सहायक तहसीलदारों की बैठक लेकर निर्देशों का पालन करेंे।

जिसके कंडिका 6 में जांच के आधार बिन्दू में उल्लेख है कि जांचकर्ता अिधकारी आवेदक के निवास, स्थायी पता, राजस्व रिकार्ड, अचल संपत्ति, मतदाता सूची में नाम अन्य साक्ष्य जो वहां के निवासी जाति सिद्ध करने में सहायक हो प्राप्त करेंगे। इसी आधार पर ही प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। अजा जजा के लिए 1950 को निवासी प्रमाणित करने का आधार माना जाएगा।

अजा अजजा के लिए 1950 का रिकार्ड जरूरी

अनुसूचितजाति जनजाित वर्ग का उन लोगों को ही माना जाएगा जो 1950 या उससे पहले इस राज्य के निवासी रहे हंै। उन्हें भी संपत्ति की जानकारी साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत करने पर ही राजस्व न्यायालय से जाति प्रमाण पत्र जारी करने का प्रावधान है। इन प्रावधानों का पालन किए बिना अगर जाित प्रमाण पत्र किसी अधिकारी ने जारी कर दिया है तो कार्रवाई उनके खिलाफ भी हो सकती है। अपात्रता के बाद भी अगर कोई ऐसा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है तो भी वह अपराध की श्रेणी में शामिल माना जाएगा।

बर्खास्तहो चुका है एक शिक्षक

पिछलेदिनों शिक्षा विभाग में पदस्थ एक शिक्षक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। संबंधित शिक्षक पर आराेप है कि उसने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र पेश कर नौकरी हासिल कर ली थी और आरक्षण का लाभ मिलने पर उसने प्रमोशन भी प्राप्त कर ल