पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में बगावत के बीच पार्षदों की सूची अटकी

कांग्रेस में बगावत के बीच पार्षदों की सूची अटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। कांग्रेस रविवार शाम 8 बजे तक पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। इससे दावेदारों का आक्रोश फूट पड़ा है। कईयों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उषा तिवारी भी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशियों को सुबह 10 बजे सुभाष चौक निहारिका में उपस्थित होने का आग्रह किया है। यही स्थिति दीपका नगर पालिका में है।

कांग्रेस ने अभी तक महापौर प्रत्याशी ही घोषित की है। विधायक जयसिंह अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल को प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस का एक खेमा नाराज हो गया है। महंत गुट में ही फूट पड़ गई है। इस वजह से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत सारागांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। पार्षदों की सूची जारी नहीं होने से कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। इसका खामियाजा चुनाव में प्रत्याशियों को भुगतना पड़ सकता है। भाजपा ने सभी निकायों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर बाजी मार ली है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव उषा तिवारी ने महापौर पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। साथ ही उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशियों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि टिकट को लेकर महंत गुट ही आपस में भिड़ गए है। रविवार देर शाम तक पार्षद प्रत्याशियों की सूची का इंतजार होता रहा। लेकिन जिला कांग्रेस शहर ग्रामीण के अध्यक्ष सूची जारी नहीं कर सके। उनका कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी से ही सूची नहीं आई है। नगर पालिका दीपका, कटघोरा, नगर पंचायत छुरी पाली के अध्यक्ष तथा पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हो सकी है।

अभी तक तय नहीं कौन होगा प्रत्याशी

नगरनिगम के 67 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी के दावेदार दिनभर बेचैन रहे। कोई यह नहीं बता पा रहा था कि वह अधिकृत प्रत्याशी है। यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस का एक खेमा सभी दावेदारों को पहले से ही नामांकन जमा करने एलर्ट कर दिया था ताकि वे गुपचुप तरीके से नामांकन दाखिल कर सके।

उषातिवारी का नामांकन आज

निर्दलीयमहापौर प्रत्याशी उषा तिवारी 15 दिसंबर को रैली के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने बताया कि परिवारवाद के खिलाफ यह अभियान है। सुभाष