पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेताओं ने दिखाई एकजुटता

भाजपा नेताओं ने दिखाई एकजुटता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | भाजपाने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। दीनदयाल कंुज में रविवार को पार्टी की बैठक हुई। जिसमें महापौर प्रत्याशी डॉ. हरिकांति दुबे 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित थे। सभी का परिचय कराने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा।

पार्षद प्रत्याशियों से कहा गया कि वे वार्ड में महापौर प्रत्याशी के पक्ष में भी प्रचार-प्रसार करें। अधिक से अिधक पार्षद प्रत्याशी जीतकर आए ताकि निगम में पार्टी का बहुमत हो और सभापति भी भाजपा का बने। इस मौके पर सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, महापौर जोगेश लांबा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल, अशोक चावलानी, जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री मनोज सिंह, मनोज परासर समेत पार्षद प्रत्याशी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कटघोरा छुरी के भाजपा पार्षद प्रत्याशी घोषित

भाजपाने नगर पालिका कटघोरा नगर पंचायत छुरी के वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। छुरी से मुरली साहू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। कटघोरा से ललिता डिक्सेना को मैदान में उतारा गया है। कटघोरा से वार्ड क्रमांक 1 से मालती पोर्ते, वार्ड 2 रामकुमार जायसवाल, वार्ड 3 आनंद राजपाल, वार्ड 4 पवन अग्रवाल, वार्ड 5 पुष्पांजली कश्यप, वार्ड 6 राधिका डिक्सेना, वार्ड 7 विरेन्द्र जायसवाल, वार्ड 8 विजय गुप्ता, वार्ड 9 पवन अग्रवाल, वार्ड 10 पदमिनी दुबे, वार्ड 11 सीता देवी केशरवानी, वार्ड 12 कमलेश गोंड, वार्ड 13 शत्रुहन पटेल, वार्ड 14 बजरंग पटेल, वार्ड 15 भरत लाल पटेल। छुरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से सुशीला बिंझवार, वार्ड 2 पार्वती देवांगन, वार्ड 3 मनोज कुमार विश्वास, वार्ड 4 प्रभा जायसवाल, वार्ड 5 राधेश्याम बिंझवार, वार्ड 6 पूनम यादव, वार्ड 7 श्याम कुमार साहू, वार्ड 8 रेणु पंजवानी, वार्ड 9 जगराम यादव, वार्ड 10 रामधन देवांगन, वार्ड 11 उत्तरा देवांगन, वार्ड 12 करूणा शंकर देवांगन, वार्ड 13 रमेश श्रीवास, वार्ड 14 तिरथ राम गोड़, वार्ड 15 होरी चेलकर शामिल हैं।

रैली के साथ महापौर का नामांकन आज

भाजपाकी महापौर प्रत्याशी डॉ. हरिकांति दुबे 15 दिसंबर को नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर सभी पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान घंटाघर चौक में सुबह 10 बजे उपस्थित होने कहा गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन