सतनाम सेना का नामांकन आज
कोरबा | नगरपालिक निगम के महापौर पद के लिए सतनाम सेना की महापौर प्रत्याशी सरोजनी रात्रे वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद प्रत्याशी सुमन पाण्डेय 15 दिसंबर को 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगी। इसके पहले सुबह 11 बजे सतनाम भवन में पूजा-अर्चना के बाद रैली निकाली जाएगी, जो घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगी। कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने कहा गया है।