कर्मचारी संघ का धरना आज
कोरबा | छत्तीसगढ़राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी, कर्मचारी संघ का 15 दिसंबर को कोरबा मड़वा पावर प्लांटों के सामने धरना प्रदर्शन आयोजित है। प्रांतीय सचिव एचआर नेताम ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ कंपनी प्रबंधन लगातार अन्याय कर रही है। सोमवार को प्रथम चरण में कोरबा पश्चिम में 17 दिसंबर को डीएसपीएम के सामने आंदोलन किया जाएगा।