पुरानी रंजिश पर मारपीट
पुरानी रंजिश पर मारपीट
अंबिकापुर.गुरुवार की शाम को नगर सीमा से लगे ग्राम सोनपुर में पुरानी रंजिश पर एक ग्रामीण की गांव के ही दो लोगों ने पिटाई कर दी। ग्राम सोनपुर भंडारापारा निवासी 45 वर्षीय शिवबरन सिंह गुरुवार की शाम को अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव का नरेश यादव अपने साथी बल्लू यादव के साथ पहुंचा और पुराने मामले को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनो ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
नहींपहुंची बिजली
अंबिकापुर.ग्राम पंचायत खैरबार के खुदीपारा बस्ती में अब तक बिजली नहीं पहुंची है, जबकि इस बस्ती से लगे इलाके में लोग बिजली का उपयोग कर रह हैं। खुदीपारा बस्ती में बिजली कनेक्शन जोड़ने सिर्फ चार खंभे की आवश्यकता है, लेकिन उसके बाद भी उक्त बस्ती की उपेक्षा की जा रही है। बस्ती में आदिवासी एवं कोरवा वर्ग के लोग निवास करते हैं। बस्ती में बिजली नहीं होने के कारण वहां रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है। बच्चों को पढ़ाई में परेशानी होती है।
बिश्रामपुर की टीम सेफा में
बिश्रामपुर. गेवरा क्षेत्र में जारी अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बिश्रामपुर की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्राें की पंद्रह टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल समापन समारोह 14 दिसंबर को होगा। बिश्रामपुर के टीम मैनेजर अरुण कुमार एस कप्तान अजय नायर के नेतृत्व में टीम ने पहले मैच में कोरबा को पचास रन से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में बिरसिंहपुर जोहिला क्षेत्र को 75 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में बिश्रामपुर का मुकाबला राजनगर हसदेव क्षेत्र से होगा।