पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिसमस गेदरिंग में झूमे मसीही

क्रिसमस गेदरिंग में झूमे मसीही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसाबाड़ीमसीही यूथ के तत्वावधान में मेनोनाइट चर्च कैंपस में क्रिसमस गेदरिंग का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर कोसाबाड़ी चर्च के फादर अजय कुजूर, मदनपुर चर्च के फादर एडवर्ड टोप्पो, बिलासपुर से आए फादर पैट्रिक, क्रिस्टोफर एक्का, मिसेज स्टेल्ला जॉनसन विशेष रूप से शामिल हुईं।

क्षेत्र के युवाओं को एकता के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित क्रिसमस गेदरिंग में कोसाबाड़ी, बालको, मदनपुर गेवरा पारीस के यूथ प्रदर्शन किए। प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां अपनी प्रस्तुति से बिखेरते युवव युवाओं ने वहां उपस्थित मसीही समुदाय के लोगों की वाहवाही बटोरे। नृत्य संगीत का आयोजन प्रतियोगिता के रूप में िकया गया।

जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पारीस के कलाकारों को फादर पैट्रिक, क्रिस्टोफर एक्का, मिसेज स्टेल्ला जॉनसन की निर्णायक टीम ने चुनते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

केक काटकर सेलीब्रेट करते अतिथि, प्रस्तुति देते कोसाबाड़ी पारीस के यूथ।

सीसी चर्च एसईसीएल सुभाष ब्लाक में क्रिसमस गेदरिंग में प्रस्तुति देती महिला सभा।

यीशु के जन्म की खुशियां मनाती मदनपुर की युवतियां।

नृत्य प्रस्तुत करते गेवरा पारीस के यूथ।