पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व योग दिवस घोषित होने पर हर्ष

विश्व योग दिवस घोषित होने पर हर्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | भारतस्वाभिमान न्यास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस की घोषणा किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है। इस घोषणा से पतंजलि योगपीठ परिवार में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर को युनाइटेड नेशन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में दुनिया के 193 देशों में से 177 देशों ने प्रस्ताव पास कर 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसमें देश के प्रधानमंत्री तथा स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण के सहयोग से योग को विश्व में स्थान मिला है। स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटले ने बताया कि इस आशय की घोषणा 12 दिसंबर को रायपुर में बाबा रामदेव ने की है।