- Hindi News
- राज्य स्तरीय स्पर्धा में खेलेंगे हैंडबाल वाॅलीबाल के खिलाड़ी
राज्य स्तरीय स्पर्धा में खेलेंगे हैंडबाल वाॅलीबाल के खिलाड़ी
राजीवगांधी खेल अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन बालीबाल हैंडबाल बालक बालिका 16 वर्ष के खिलाड़ियों के बीच स्पर्धा साडा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इस अवसर पर केएन कालेज के खेल अधिकारी एसके शर्मा, व्यायाम अनुदेशक एमआर साहू उपस्थित थे। अतिथियों ने ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल की बारीकियांे के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रणधीर सिंह ने की।
हैंडबाल प्रतियोगिता के संयोजक केआर टंडन, व्यायाम अनुदेशक विशाल दुबे, व्यायाम शिक्षक तथा बालीबाल के संयोजक देवेन्द्र महतो, शोभना मिश्रा, विवेकानंद गोपाल, व्यायाम शिक्षकों ने प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक कराया। हैंडबाल बालक वर्ग स्पर्धा में कटघोरा प्रथम, करतला द्वितीय, कोरबा तृतीय तथा बालिका वर्ग में कोरबा प्रथम, पाली द्वितीय कटघोरा विकास खंड के खिलाड़ी तृतीय स्थान पर रहे। बालीबाल बालक वर्ग में कोरबा प्रथम, पाली द्वितीय करतला तृतीय तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पाली, द्वितीय कटघोरा तृतीय स्थान पर कोरबा विकास खंड की टीम रही। प्रतियोगिता में कैलाश यादव, प्रतीक कठौते, सागर कैवर्त, पुष्पेन्द्र कुमार, शिवम यादव, स्कूल के छात्राओं ने सहयोग किया। समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल प्रभारी आरके साहू ने पुरस्कृत किया।
मंचस्थ अतिथि, मैदान में भिड़ती महिला खिलाड़ी।