काम के बाद घर लौट रही युवती से अनाचार
दुकानसे काम करके रात मंे घर लौट रही एक युवती से पड़ोस के युवक ने अनाचार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सिटी कोतवाली अंतर्गत पटेलपारा निवासी एक 19 वर्षीय युवती दुकान में काम करती है। मंगलवार की रात लगभग 8 बजे वह दुकान से काम करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही पिंटू यादव (19) पिता सुदर्शन यादव ने उसे सूने स्थान पर ले जाकर अनाचार किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अनाचार का जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हाईहायर सेकेण्डरी प्रवेश पत्र वितरण जारी
कोरबा| हाईस्कूल हायर सेकेण्डरी स्कूल के पत्राचार मुख्य परीक्षा के साथ ही प्रथम, द्वितीय तृतीय अवसर और प्रायवेट परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का वितरण समन्वय संस्था साडा कन्या उमावि से किया जा रहा है। प्राचार्य रणधीर सिंह ने कहा है कि परीक्षार्थी शीघ्र प्रवेश पत्र प्राप्त कर ले।