- Hindi News
- महापौर के दावेदार करने लगे बड़े नेताओं की परिक्रमा
महापौर के दावेदार करने लगे बड़े नेताओं की परिक्रमा
नगरनिगम का महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा-कांग्रेस के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा के दावेदार राजधानी की परिक्रमा कर रहे हैं। कई तो मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलकर दावेदारी भी जता चुके हैं। कांग्रेस के दावेदार पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत के प्रवास के दौरान सक्रिय रहे। इसके बाद भी कांग्रेसी खामोश है। महंत का एक गुट ही अधिक सक्रिय नजर रहा है।
महापौर पद के लिए अभी तक भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होता रहा है। पिछले चुनाव में जरूर निर्दलीय प्रत्याशी केएन सिंह ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था। पहली बार महापौर का पद सामान्य हुआ है। किसी भी वर्ग की महिला महापौर का चुनाव लड़ सकती है। भाजपा में अभी तक जो नाम सामने आए हैं, उनमें से ही प्रत्याशी चुना जाएगा। ऐसा अभी तक स्पष्ट नहीं है। महापौर जोगेश लांबा की प|ी रश्मि लांबा, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमा भारती सराफ, हरिकांति दुबे, रूकमणी नायर, ज्योति वर्मा, इंदु शर्मा के साथ वैशालीर| पारखी का नाम सामने आया था। सबसे चौंकाने वाला नाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुनीता राजवाड़े का सामने आया है। लंबे समय से ग्रामीण राजनीति में सक्रिय रहने के बाद वे महापौर के लिए भी नाम आगे बढ़ा रही हैं। इसके अलावा कई पार्षद भी दावेदार हैं। इनमें से कई दावेदार राजधानी रायपुर जाकर प्रदेश पदाधिकारियों से मिलकर चुकी हैं। इसी तरह कांग्रेस के दावेदार भी सक्रिय है। प्रमुख नामों में विधायक जयसिंह अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल, पूर्व जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष उषा तिवारी, पार्षद अर्चना उपाध्याय, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री संगीता सक्सेना, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हरीश परसाई की प|ी शोभना परसाई शामिल हैं। दावेदार पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत के प्रवास के दौरान सक्रिय रही। शहर में एक यह भी चर्चा है कि महापौर की प|ी रश्मि लांबा विधायक प|ी रेणु अग्रवाल के बीच मुकाबला हो सकता है। कांग्रेस से शोभना परसाई का नाम भी लिया जा रहा है। पिछले चुनाव हरिश परसाई कांग्रेस प्रत्याशी थे। इस वजह से उनका दावा बना हुआ है।
भाजपा में सांसद डॉ. बंशीलाल महतो विधायक लखनलाल देवांगन प्रत्याशी चयन में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। संगठन का रूख अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रदेश स्तर पर यह चर्चा जरूर ह