पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेजर फाल्ट ने लोगों को किया परेशान

मेजर फाल्ट ने लोगों को किया परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको डीएसपीएम प्लांट स्थित स्वीच यार्ड से खराबी आने के कारण सुबह से दोपहर तक लगभग पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लांट से आई खराबी को दूर करने के बाद शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बहाल किया जा सका।

बार-बार फाल्ट आने से शहर वासियों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसे लेकर विद्युत वितरण विभाग की हालत भी पस्त हो चुकी है। वितरण व्यवस्था में सुधार का लाभ नही मिल पा रहा है। वहीं एक स्थान पर सुधार के बाद दूसरी जगह फाल्ट आने से परेशानी बढ़ रही है। पखवाड़े भर पहले स्वीच यार्ड मे सीटी ब्रस्ट होने से पूरे शहर की लाइट गुल हो गई थी। जिसे सुधारने में लगभग 8 घंटे लग गए थे और रात लोगों को अंधेरे मंे गुजारना पड़ गया था। इसी तरह दो दिन पूर्व तुलसी नगर जाेन सब-स्टेशन में मेजर फाल्ट आने के कारण पूरे शहरी क्षेत्र की विद्युुत व्यवस्था बिगड़ गई थी। यहां सुधार में ही वितरण विभाग को दो दिन का समय लग गया था। लेकिन इसके बाद फिर बुधवार की सुबह डीएसपीएम प्लंाट िस्थत स्वीच यार्ड में सप्लाई लाइन मंे खराबी के कारण सुबह से दोपहर 2 बजे तक पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। शेषपेज 12

जिसकेकारण उपभोक्ताओं को परेशानी सामना करना पड़ा। शहर के टीपी नगर, पावर हाउस रोड, तुलसी नगर, इंदिरा कर्मशियल काम्पलेक्स, पुराना बस स्टेंड, सीतामढ़ी, शारदा विहार अन्य क्षेत्रों में लाइट गुल हो गई थी। पिछले दो दिनों से शहर का मौसम उमस भरा होने इस बीच लाइन गुल होने से भी लाेगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। सुधार के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल किया गया। विद्युत वितरण विभाग व्यवस्था में सुधार की बात कर रहा है। लेकिन सुधार नजर नहीं रहा है। एक अिधकारी ने बताया िक इस बार मौसम की खराबी ने इस बार विद्युत व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है। बार-बार लाइटनिंग(गाज गिरने) विद्युत सप्लाई लाइनें उपकरण खराब हो रहे है।

लाइटनिंग से लगातार हो रहा नुकसान

विभागके अनुसार लाइटनिंग के कारण बार-बार बिजली उपकरणों में खराबी रही है। मई महिने में लाइटनिंग के कारण पूर्व में जहां हरदीबाजार, बांकीमोंगरा, दीपका सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल हो गई थी। वहीं तुलसीनगर, पाड़ीमार जोन के वितरण लाइनांे में खराबी रही है। जून माह में लाइटनिंग के कारण उरगा, सोहागपुर लाइन में मेजर फाल्ट की