पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन की मजबूती से रूकेगा विनिवेश

संगठन की मजबूती से रूकेगा विनिवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएमएसकी भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर क्षेत्र ने 17 सितंबर राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया। िजसमें कोरबा, कुसमुंडा, दीपका गेवरा एरिया के सदस्य शामिल हुए। यहां श्रमिक नेताओं ने कोयला उद्योग मंे विनिवेश के खतरे को रोकने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बिलासपुर क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की ओर ध्यान देना चाहिए। संगठन में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। श्रमिक नेता राजगोपाल ने कहा कि काेयला उद्योग में विनिवेशीकरण का खतरा मंडरा रहा है। जिस पर संगठन के माध्यम से ही रोक लगाया जा सकता है। यह तभी संभव है जब संगठन मंे सदस्यता बढ़ेगी और सदस्य एकजुट रहंेगे। महासचिव टिकेश्वर सिंह राठौर ने कहा िक सदस्यता ही संगठन की रीढ़ है। इसलिए सदस्यता बढ़ाने के लिए श्रमिकों की सामुहिक पदोन्नति एवं उनके आभाव संबंधी समस्याओं का निराकरण करना होगा। श्रमिक सदस्यों को पारस्परिक संपर्क भी बनाना चाहिए।

इस अवसर पर बीकेएमएस बिलासपुर क्षेत्र के उपमहासचिव दिलीप कुमार यादव ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ 17 सितंबर काे राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाता है। कर्म के देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी करते है। नि:स्वार्थ भाव से हमकांे संगठन की मजबूती एक जुटता के लिए काम करना चाहिए। इस संगोष्ठी में एसईसीएल कोरबा सहित दीपका, गेवरा कसमुंडा परियोजना क्षेत्र के श्रमिक सदस्य शामिल हुए।

कोयला खदान।