करम पूजा 8 अक्टूबर को
कोरबा | आदिवासीउरांव (सरना) समाज विकास समिति द्वारा महर्षि वाल्मिकी आश्रम कोरबा में 8 अक्टूबर को करम पूजा आयोजित की गई है। पूजा की तैयारी के लिए 20 सितंबर को शाम 4 बजे वाल्मिकी आश्रम में बैठक रखी गई है। समिति के सचिव नंदकुमार भगत ने सभी क्षेत्र के पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। लंबे समय से आश्रम में धूमधाम के साथ करम पूजा का आयोजन किया जाता है।