कुएं में गिरकर वृद्धा की मौत
कोरबा |दीपका केकृष्णा नगर में एक वृद्धा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। दीपका थाना अंतर्गत कृष्णा नगर निवासी कुरैशा बेगम (72) अपने घर के बाड़ी में स्थित कुएं से पानी खींच रही थी। इसी दौरान वह कुएं में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र शकील अहमद ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को चक्कर आता था। सभवत: पानी खीचतें समय चक्कर आने से वह गिर गई होगी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।