तीन इकाइयों से उत्पादन बंद
कोरबा | राज्यपावर जनरेशन कंपनी के काेरबा पूर्व प्लंाट की दो इकाईयों से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। यहां 50 मेगावाट की चार 120 मेगावाट की छ: नंबर इकाई से बिजली का उत्पादन नही हो रहा है। एचटीपीपी की 210 मेगावाट की तीन नंबर इकाई पहले से बंद है। प्रदेश में बिजली की मांग में कमी नहीं हो रही। संयंत्रों की हालत ठीक नहीं होने के कारण आपूर्ति को लेकर कंपनी पर दबाव बना है।