पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैराथन दौड़ 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैराथन दौड़ 25 को

कोरबा| खेलयुवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक शिक्षा अधिकारी विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के प्रभारी होंगें। सभी ब्लाकों में 25 सितंबर को एक साथ सुबह 7 बजे से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। जिले में कोरकोमा से झगरहा रोड, कटघोरा में बिंझरा से कसनिया, करतला में बड़मार से करतला, पाली में लाफा से पाली रोड और विकासखंड पोंड़ी उपरोड़ा में बांगो से गुरसिंया रोड में मैराथन दौड़ आयोजित होगा। इसमें 15 से 35 आयु वर्ग के पुरुष महिला धावक भाग ले सकते हैं। जिसमें प्रत्येक ब्लाक से 10-10 पुरुष, महिला प्रतिभागी का चयन किया जाएगा। पुरुष वर्ग के लिए 10 किमी. महिला वर्ग के लिए 5 किमी. की दूरी निर्धारित है।