पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगा संयंत्र की उन्नति का आशीर्वाद

मांगा संयंत्र की उन्नति का आशीर्वाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| विद्युतउत्पादन संयंत्र में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह धूमधाम से मनाया गया। संयंत्र के सभी अनुभागों में झांकी निर्मित कर विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई तथा कर्मियों को प्रसाद बांटे। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्य अभियंता एसके बंजारा, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ जीपी दुबे सहित अधीक्षण अभियंताओं अधिकारी-कर्मचारियों तथा श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों संयंत्रों के पूजा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना कर संयंत्र की तरक्की सुख समृद्धि की कामना की। बंजारा ने प्लांट के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी।

पूजा अर्चना करते सीई बंजारा