बालको में कवि सम्मेलन आज
कोरबा| श्रमस्वाभिमान संघ द्वारा बालको परसाभांठा चौक में 18 सितंबर को कवि सम्मेलन का अायोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि कलेक्टर रीना बाबा साहेब कंगाले होंगी। अध्यक्षता सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे करेंगे। विशिष्ट अितथि के रूप में ईएसआईसी के स्थानीय प्रबंधक अरूण मंडल उपस्थित रहेंगे। अामंत्रित कवियों में सोनी दहलानी दिल्ली, मनोज मद्रासी अमरवती, सुनील सोमैया बीना, मीर अली, नीता कंबोज, बंशीधर मिश्रा, अनिल तेजस शामिल है। रात 8 बजे कवि सम्मेलन शुरू होगा। अध्यक्ष राजू, संतोष सिंह, संजीव शर्मा ने अिधक से अिधक संख्या में लोगों को उपस्थित होने को कहा है।