पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया

निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगमक्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का महापौर जोगेश लांबा, कलेक्टर श्रीमती रीना कंगाले ने निगम आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी निगम के अधिकारियों के साथ जायजा लिया। कार्यो का निरीक्षण करते हुए उन्होने कार्यो के तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

महापौर, कलेक्टर आयुक्त ने निगम क्षेत्र के विविध स्थलों में निर्माणाधीन कार्यो की कार्यप्रगति का जायजा लिया। उन्होने इमलीडुग्गू बाईपास चौक में प्रस्तावित सौदंर्यीकरण कार्य एवं हाईमास्ट लाईट लगाए जाने की कार्यप्रगति का अवलोकन किया। इसी प्रकार नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी महापौर एवं कलेक्टर ने सघन रूप से निरीक्षण किया, उन्होने मोतीसागरपारा स्थित कुष्ठ आश्रम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये। इसी प्रकार वार्ड क्र. 10 पंप हाउस बस्ती में नंदी श्वान योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्य, पुरानी बस्ती कोरबा में निर्माणाधीन शासकीय माध्यमिक शाला भवन, गीतांजलि भवन में नवनिर्मित सभागार के साथ स्टेडियम परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यो के स्थलों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य रामकिशोर यादव, सुशील गर्ग, पार्षद जगदीश श्रीवास, कार्यपालन अभियंता एके शर्मा, एमएन सरकार, आरके चौबे, सहायक अभियंता भूषण उरांव, डीसीसोनकर, विनोद शाण्डिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी व्हीके सारस्वत, डॉ.संजय तिवारी, पुरूषोत्तम शर्मा के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यों का निरीक्षण करती कलेक्टर साथ में महापौर निगम आयुक्त।