पालकी यात्रा की तैयारी बैठक आज
पालकी यात्रा की तैयारी बैठक आज
कोरबा | मांसिद्धीदात्री की पालकी यात्रा आयोजित करने को लेकर 18 सितंबर को शाम 6.30 बजे गायत्री मंदिर सीएसईबी पावर हाउस चौक बुधवारी में आयोजित की गई है। प्रकल्प प्रमुख मिथलेश दुबे ने देवी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि पालकी यात्रा देवपहरी आश्रम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं। इस अवसर पर मोटर साइिकल यात्रा कोरबा से देवपहरी तक निकाली जाती है। जिसमें सोनपुरी, चुईया, अजगरबहार, सतरेंगा गढ़ से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेते हैं।