- Hindi News
- आस्था के साथ पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा
आस्था के साथ पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा
बुधवारका दिन भगवान विश्वकर्मा के नाम रहा। जगह-जगह स्थापित देवशिल्पी प्रतिमा को देखने वालों के साथ आयोजन समितियों का उत्साह भी देखते बन रहा था। नगर में सैकड़ों स्थानों पर देवशिल्पी की प्रतिमा आस्था का केन्द्र बनी रहीं। सुबह से देर शाम तक लोग विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना में लीन रहे।
औद्योगिक जिला होने के कारण यहां भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की जाती है। सुबह से देर शाम तक पूजा पाठ, भोग प्रसाद का वितरण जारी रहा। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचलों से भी लोग पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा का दर्शन लाभ लिए। जिले के प्रतिष्ठानों एसईसीएल के सेन्ट्रल वर्कशाप, रजगामार, मानिकपुर, सुराकछार, बल्गी, बांकीमोंगरा 4, ५, नंबर, ढ़ेलवाडीह, सिंघाली, कुसमुंडा, लक्ष्मण परियोजना, गेवरा परियोजना, दीपका परियोजना बगदेवा खदान, एनटीपीसी, सीएसईबी पूर्व, विस्तार संयंत्र सीएचपी पश्चिम, बालको, लैंको, वंदना सहित निजी प्रतिष्ठानों, टेक्सी स्टैंड, बस स्टैण्ड, नगर निगम सहित शहरी उपनगरीय क्षेत्र के छोटे-बड़े कल-कारखानों दुकान संचालकों ने पूरी आस्था के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। लाई बूंदी के प्रसाद के साथ ही विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी का भी वितरण किया गया। एसईसीएल सेंट्रल वर्कशाप के अंदर लगी बड़ी-बड़ी मशीनरी पार्ट्स को देखने का भी लोगों को अवसर मिला। अन्य प्रतिष्ठानों की अपेक्षा वर्कशाप पहुंचने वालों की संख्या अधिक रही। सुरक्षा की दृष्टि से औद्योगिक संस्थानों ने पास धारकों को ही प्रवेश दिया गया। इससे बाहर से आने वालों को अपने ही जिले शहर में लगे निजी सार्वजनिक उपक्रमों को देखने का अवसर नहीं मिल सका।
डीएसपीएमप्लांट : डॉश्यामा प्रसाद मुखर्जी 500 मेगावाट प्लंाट में अलग-अलग विभागों मे देव िशल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। अधिकारी कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से विश्वकर्मा की जयंती मनाई। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी सुरक्षा कारणों से यहां आम लोगों को प्रवेश नही दिया गया।
बालकोश्रम स्वाभिमान मंच : आैद्योगिकपरिक्षेत्र बालकों में श्रम स्वाभिमान मंच ने भगवान विश्वकर्मा की जंयती मनाई। श्रम स्वाभिमान मंच के द्वारा परसाभाठा चौक में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। जहां एकत्रित होकर बालको के ठेका कर्मचारियों ने पूजा पाठ किया। श्रम स्वाभिमान के द्वारा विश्वकर्