पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मी ने की क्लीनिक में तोड़फोड़

सफाई कर्मी ने की क्लीनिक में तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपकाके एक निजी क्लीनिक में काम करने वाले सफाई कर्मी ने बुधवार की शाम वहां तोड़फोड़ की। घटना के बाद सफाई कर्मी वहां से चला गया। जिसे पुलिस ने पकड़कर हिरासत में बिठा लिया।

दीपका के कटघोरा राेड में डा. जयपाल सिंह का निजी क्लीनिक स्थित है। क्लीनिक में दीपका निवासी शंकर बािल्मकी सफाई कर्मी है। बुधवार की शाम शंकर ने एकाएक हंगमा मचाते हुए डा. जयपाल सिंह की कार समेत क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। क्लीनिक में लगे कांच को तोड़ने के बाद वह मौके से चला गया। इधर दीपका पुलिस ने सूचना मिलते ही शंकर की पतासाजी करते हुए उसे पकड़ लिया। उसे थाना ले जाकर हिरासत में बिठाया गया है। बताया जाता है कि शंकर किसी बात को लेकर डा. जयपाल सिंह से क्षुब्ध था। इसी वजह से उसने क्लीनिक में तोड़फोड़ की। इस संबंध में दीपका थाना में पदस्थ एएसआई पहुपराम साहू ने बताया कि उन्होंने सूचना मिलने पर शंकर को हिरासत में बिठाया है। मामले में लिखित शिकायत नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर ही मामले में अागे की कार्रवाई की जाएगी।