पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • म्यूथाई खेल मंंे मिला 3 स्वर्ण 1 रजत पदक

म्यूथाई खेल मंंे मिला 3 स्वर्ण 1 रजत पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | हैदराबादमें आयोजित 15वीं राष्ट्रीय सीनियर म्यू थाई चैंपियनशिप में जिले के 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अपने-अपने वजन वर्ग मेंे मात देते हुए इन्होंने 4 पदक हासिल किए। महेश कुमार साहू ने फाइनल में सिक्किम के प्रतिभागी को पराजित कर स्वर्ण पदक, कमलेश देवांगन ने तेलंगाना के खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक तथा अनीता जांगड़े ने त्रिपुरा की प्रतिभागी को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि अमित कुमार भगत ने फाइनल में सिक्किम से मात खाकर रजत पदक प्राप्त किया। कमलेश देवांगन ने बताया कि उनका चयन चौथी एशियन बीच गेम्स 2014 फुकेट थाईलैंड के लिए किया गया है जो भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में भाग लेंगे। टीम के वापस लौटने पर विधायक लखनलाल देवांगन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पराशर, जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष जसपाल सिंह, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, प्रभारी खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, केएन कालेज के खेल अधिकारी एसके शर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा भारती ने बधाई दी।

मेडल के साथ खिलाड़ी