- Hindi News
- बाल वैज्ञानिक चांदनी, निशांत हेमंत जोन में रहे अव्वल
बाल वैज्ञानिक चांदनी, निशांत हेमंत जोन में रहे अव्वल
हायरसेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी के तीन बाल वैज्ञानिकों के दो प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मेला के लिए हुआ है। बिलासपुर में आयोजित जोन स्तरीय विज्ञान मेला के अलावा पश्चिम भारत विज्ञान मेला में भी उनके मॉडल को प्रथम स्थान मिला है। चांदनी त्रिवेदी निशांत साहू ने लेबर सेफ्टी ट्राली और हेमंत जायसवाल ने स्वचलित अपशिष्ट श्रेणीकरण संयंत्र का प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था।
चांदनी कक्षा 11वीं निशांत 10वीं का छात्र है। उन्होंने महसूस किया कि मजदूर भारी सामान अपने पीठ पर पिट्ठू की तरह बांध कर विपरीत परिस्थितियों में कार्य करता है। लेबर सेफ्टी ट्राली से उसे वजन अपनी पीठ पर उठाना नहीं पड़ेगा और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह एक सुरक्षित उपकरण है। इसी तरह शहरों में फैले कचरे की समस्या को महसूस कर हेमंत ने स्वचलित अपशिष्ट श्रेणीकरण संयंत्र का प्रोजेक्ट तैयार किया। इस प्लांट से शहर भर के कचरे को स्वचलित रूप से अलग-अलग किया जा सकता है ताकि इन कचरों का उपयोग उनकी आवश्यकतानुसार किया जा सके। मसलन प्लािस्टक अपशिष्ट से सड़क निर्माण, रद्दी कागज लकड़ी से अखबार का कागज, धातु अपशिष्ट से धातु का पुर्ननिर्माण, कम्पोस्ट खाद खदान में भरने वाली शेष सामग्री प्राप्त की जा सकती है। प्राचार्य नयनतारा शर्मा, व्याख्याता एपी त्रिवेदी तारकेश्वरी मिश्रा के मार्गदर्शन में उन्होंने यह प्रोजेक्ट तैयार किया। उनकी इस दोहरी सफलता पर सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, डीईओ डीके कौशिक ने उन्हें बधाई दी है।