कर्मियों को 47 हजार बोनस देने की मांग
कर्मियों को 47 हजार बोनस देने की मांग
कोरबा | कोयलाश्रमिक सभा के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद सिन्हा ने कोल इंडिया के कर्मियों को 47 हजार बोनस देने की मांग की है। कोल इंडिया ने 40 हजार बोनस देने की घोषणा की है। सिन्हा ने कहा है कि कई दौरों की चर्चा के बाद बोनस जो प्रतिवर्ष 5 हजार तक बढ़ाए जाने का प्रावधान है। उसी के आधार पर बोनस तय किया गया है। महंगाई के समय यह काफी कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए।