पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में

हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | वनपरिक्षेत्र कुदमुरा में हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में है। हालांकि अभी तक किसी तरह की जन-धन हानि की खबर नहीं है। हािथयों का दो झुंड परिक्षेत्र में जमे हुए हैं। एक झुंड में 10 हाथी है। जिन्हें ग्राम बासीन के आसपास देखा गया है। वन विभाग का अमला हाथियों पर नजर रखे हुए हैं। डीएफओ जेआर नायक ने बताया कि हाथी जंगल में ही रहे, इसका प्रयास किया जा रहा है। गांव में घुसने से रोकने के उपाय किए गए है। साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। हाथी जब तक छेड़छाड़ कोई नहीं करता तब तक हमला नहीं करते हैं। डीएफओ ने सोमवार को रेंजर से हाथियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही नजर रखने के निर्देश दिए। धान की फसल को हाथी नुकसान पहुंचाते है। इस वजह से ग्रामीण चिंतित हो गए हैं।