- Hindi News
- तीन ने महापौर, 106 ने पार्षद का लिया नामांकन
तीन ने महापौर, 106 ने पार्षद का लिया नामांकन
कोरबा | नगरीयनिकाय चुनाव के नामांकन के चौथे दिन कलेक्टोरेट परिसर में भारी गहमा-गहमी बनी रही। 3 दावेदारों ने महापौर 106 ने पार्षद पद के लिए नामांकन प्राप्त किया। 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल भी करा दिया है। नामांकन की अंतिम तिथि करीब आते ही अभ्यर्थियों का निर्वाचन कार्यालय पहुंचना शुरू हो गया है।
नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे। इस वजह से काफी भीड़ परिसर में सुबह से दोपहर 3 बजे तक बनी रही। वहीं अब राजनीतिक दलों से टिकट मिलने की उम्मीद रखने वाले प्रत्याशी भी बड़ी संख्या में पहुंचने लगे है। गुरुवार को भी ऐसे लोग रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में उपस्थित होकर नामांकन प्राप्त किया। सर्वाधिक 43 नामांकन एडीएम रिटर्निंग आफिसर हीना अनिमेष नेताम के कक्ष से वार्ड क्रमांक 1 से 23 के लिए जारी हुआ। सर्वाधिक नामांकन जमा भी यहीं हुआ है। अब तक विक्रम पनिका, मनीष शर्मा, कमला देवी कर्ष, मनकराम साहू, बृहस्पति यादव, उमा पटेल, सुनीता राठौर अमित सोनी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसी तरह 40 नामांकन वार्ड क्रमांक 24 से 46 के अभ्यर्थियों ने प्राप्त किया। यहां अजय गुप्ता, िटकैतिन बाई, रमला चौहान, इंदु रात्रे ने नामांकन जमा कराया है। वार्ड क्रमांक 47 से 67 के 23 अभ्यर्थी नामांकन लेने के लिए पहुंचे। यहां बुधवार साय यादव, राजेश्वरी जायसवाल, कौशल प्रसाद पटेल, सकराम बिंझवार रूपा देवी मनहर ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन जमा कराया।
रेणु समेत 3 ने लिया महापौर का नामांकन
कांग्रेसकी सबसे मजबूत दावेदार मानी जाने वाली विधायक जयसिंह की धर्मप|ी रेणु अग्रवाल ने गुरुवार को महापौर के लिए नामांकन प्राप्त किया। बड़ी संख्या में समर्थक पार्टी के पार्षदों के साथ वे जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंची थी। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चित्रलेखा चंदेल ने भी नामांकन लिया है। एक अन्य अभ्यर्थी ने भी महापौर के लिए दावा प्रस्तुत करते हुए नामांकन प्राप्त किया।
नपंनपा में 59 ने लिया नामांकन
नगरपंचायत छुरी में पार्षद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन नामांकन प्राप्त किया। पाली नगर पंचायत में पार्षद के लिए 11 और अध्यक्ष के लिए 1 अभ्यर्थी ने नामांकन लिया। इसी तरह कटघोरा नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 4 और पार्षद के लिए 15 ने नामांकन लिया है। अध्यक्ष के एक अभ्यर्थी ने नामांकन भी ज