पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की सूची तैयार, बैठक आज, लेकिन घोषणा पर संशय

कांग्रेस की सूची तैयार, बैठक आज, लेकिन घोषणा पर संशय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | नगरीयनिकाय चुनाव में कांग्रेस इस बार नए नामों पर विचार करते हुए पार्षद प्रत्याशियाें की सूची तैयार कर ली गई है। 12 या 13 दिसंबर को सूची जारी होने की संभावना है। नामांंकन के लिए समय नहीं बचने के कारण संभावित दावेदारों को नामांकन पत्र खरीदने कहा जा रहा है, ताकि पहले से ही तैयारी कर सकें। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. चरणदास महंत ने कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को रायपुर बुलाया है।

निगम के महापौर को छोड़ पार्षद प्रत्याशियों की सूची बना ली गई है। इसकी घोषणा बाकी है। महापौर काे लेकर अभी भी संशय की स्थिति है। अभी तक तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया है। जिसमें विधायक जयसिंह अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल, उषा तिवारी अर्चना उपाध्याय शामिल हैं। प्रत्याशी की घोषणा कभी भी हो सकती है। इस पर अभी भी संशय की स्थिति है। यह भी माना जा रहा है कि भाजपा की सूची जारी होते ही कांग्रेस की सूची जारी हो जाएगी। डा. महंत ने कई पदाधिकारियों को रायपुर बुला लिया है। महापौर पद के लिए शोभना परसाई सुमन निर्मले भी दावेदार हैं। दोनों ने अभी तक नामांकन फार्म नहीं खरीदा है। माना जा रहा है कि इन्हीं पांच दावेदारों में भी टिकट दी जाएगी। कई वार्डों में महंत समर्थक ही आपस में आमने सामने हैं। इसी वजह से सभी दावेदारों को महंत बुलाकर समझाइश देना चाह रहे हैं। वार्डों की संख्या 58 से 67 होने के बाद भी दावेदारों की कमी नहीं है। उलट फेर में कई पार्षदों की टिकट कटने की चर्चा सरगर्म है। प्रदर्शन में शामिल होने गए पदाधिकारी अभी भी रायपुर में डटे हुए हैं।